नए भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा।अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों के साथ की विस्तृत चर्चा
हावड़ा : पश्चिम बंगाल के नगर मामलों एवं शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय ने शुक्रवार को हावड़ा अस्पताल का दौरा किया अस्पताल के सुपर की विशेष अपील पर पहुंचे मंत्री ने निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान उमेश राय ने निर्माणाधीन अस्पताल भवन की स्थिति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।

दौरे के बाद मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और समग्र प्रबंधन को और बेहतर, व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अस्पताल की सेवाओं में सुधार और व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाने पर जोर दिया।
मंत्री के मुताबिक, अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और समग्र प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जरूरी पहल की जाएगी। इस दौरे को हावड़ा अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
































