• Latest
  • Trending
  • All
  • समाचार
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
  • दुनिया
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
KMC Election: कोलकाता नगर निगम चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

कोलकाता नगर निगम चुनाव पर कानूनी जंग तेज,सुप्रीम कोर्ट पहुंचा KMC

November 20, 2026
IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, शनिवार को प्लेटिनम जुबली समारोह में आएंगे PM मोदी

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने का जश्न बंगाल में, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे

November 20, 2026
टुलु मंडल 6 महीने बाद CID के सामने पेश, भवानी भवन पहुंचे बीरभूम के ‘पत्थर सम्राट’

CID के सामने पेश हुए टुलु मंडल, भवानी भवन पहुंचे बीरभूम के ‘पत्थर सम्राट’

November 20, 2026
जगद्धात्री पूजा विसर्जन 2026: कोलकाता पुलिस की गाइडलाइन जारी, DJ पर रोक

जगद्धात्री पूजा विसर्जन को लेकर कोलकाता पुलिस की गाइडलाइन जारी

November 20, 2026
Cyclone Akvan: चक्रवात अक्वान पर मुख्यमंत्री की बैठक, किसानों के लिए हेल्पलाइन जारी

चक्रवात ‘अक्वान’ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने की बैठक, जिलों से मांगी रिपोर्ट

November 20, 2026
हावड़ा अस्पताल पहुंचे मंत्री उमेश राय, निर्माणाधीन नए भवन का किया निरीक्षण

हावड़ा अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री उमेश राय

November 20, 2026
ED का बड़ा एक्शन, लेकटाउन समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

ED का बड़ा एक्शन, लेकटाउन समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

November 20, 2026
अभिषेक बनर्जी गिरिश पार्क थाने पहुंचे, पुलिस को धमकी देने के आरोप में पूछताछ

पुलिस को धमकी देने के आरोप में गिरिश पार्क थाने पहुंचे अभिषेक बनर्जी

November 20, 2026
मालदा में भाजपा नेता की हत्या, नशे में धुत युवक पर पीट-पीटकर मारने का आरोप

मालदा में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

November 20, 2026
चक्रवात अक्वान का लैंडफॉल, बंगाल के 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट; शुक्रवार को भी भीगेगा कोलकाता

November 20, 2026
अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट की फटकार, फिर भी 29 जनवरी तक अंतरिम राहत

कोर्ट की फटकार के बीच अभिषेक को राहत, 29 जनवरी तक बढ़ी अंतरिम सुरक्षा

November 20, 2026
WB Board Exam 2027: जनगणना के कारण टली माध्यमिक-उच्च माध्यमिक परीक्षा, नई तारीखें जानें

जनगणना के कारण 2027 की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं टलीं !

November 19, 2026
कोलकाता में जलजमाव का खतरा, KMC कंट्रोल रूम अलर्ट

लगातार बारिश से कोलकाता में जलजमाव का खतरा, KMC कंट्रोल रूम अलर्ट मोड पर

November 19, 2026
  • नियम और शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क
Friday, November 20, 2026
  • Login
Ojas News
  • होम
  • जीवन शैली
    • All
    • फैशन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    डेंगू नियंत्रण में पश्चिम बंगाल के काम की केंद्र ने की तारीफ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना

    डेंगू नियंत्रण में पश्चिम बंगाल के काम की केंद्र ने की तारीफ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना

    TBM ‘दिव्या’ ने विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल किया

    TBM ‘दिव्या’ ने विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल किया

    कोलकाता में रक्षाबंधन से पहले सजा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य मंच

    कोलकाता में रक्षाबंधन से पहले सजा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य मंच

    पूर्वी भारत में पर्यटन कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

    पूर्वी भारत में पर्यटन कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

    राजकुमार राव बने ‘दादा’

    राजकुमार राव बने ‘दादा’

    रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में नई तकनीक

    रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में नई तकनीक

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा, समय पर पहचान से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी हुआ

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा, समय पर पहचान से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी हुआ

    “साइलेंट ट्रैवल” का ट्रेंड: बिना शोर-शराबे के सुकून ढूंढ रहे हैं लोग

    “साइलेंट ट्रैवल” का ट्रेंड: बिना शोर-शराबे के सुकून ढूंढ रहे हैं लोग

    डिजिटल थकान से राहत की तलाश: युवाओं में बढ़ता “डिजिटल डिटॉक्स” ट्रेंड, लाइफस्टाइल में आ रहा बड़ा बदलाव

    डिजिटल थकान से राहत की तलाश: युवाओं में बढ़ता “डिजिटल डिटॉक्स” ट्रेंड, लाइफस्टाइल में आ रहा बड़ा बदलाव

    रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

    रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

    Trending Tags

  • देश
  • धर्म
    • राशिफल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राज्य
    • कोलकाता
    • दक्षिण बंगाल
    • नार्थ 24 परगना
    • साउथ 24 परगना
    • हुगली
    • हावड़ा
    • उत्तर बंगाल
  • निगम चुनाव
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • हेल्थ
  • क्राइम
No Result
View All Result

Home राज्य

कोलकाता नगर निगम चुनाव पर कानूनी जंग तेज,सुप्रीम कोर्ट पहुंचा KMC

by Madhu Singh
November 20, 2026
in राज्य, उत्तर बंगाल
0
KMC Election: कोलकाता नगर निगम चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

File Photo

543
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार को सभी संबंधित याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई, चुनाव की घोषणा पर लगी रोक हटाने की मांग

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव को लेकर कानूनी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। चुनाव की घोषणा पर कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक को हटाने की मांग करते हुए कोलकाता नगर निगम प्रशासन ने भी शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले राज्य सरकार भी हाईकोर्ट के इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुकी है।

नगर निगम का दावा है कि वार्डों और सीटों का परिसीमन निर्धारित नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत किया गया है। ऐसे में नगर निगम चुनाव की घोषणा पर लगी रोक को वापस लिया जाना चाहिए। गुरुवार को निगम की ओर से पेश वकील ने मामले की जल्द सुनवाई की अपील की। इस पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर आगामी सोमवार को एक साथ सुनवाई की जाएगी।

हाईकोर्ट ने 6 नवंबर को लगाई थी चुनाव की घोषणा पर रोक

दरअसल, 6 नवंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने कोलकाता नगर निगम चुनाव की घोषणा पर रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति अर्जुन राय मुखोपाध्याय की पीठ ने स्पष्ट किया था कि वार्ड परिसीमन से जुड़ा मामला जब तक हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में लंबित है और उसका निपटारा नहीं हो जाता, तब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार और याचिकाकर्ता से हलफनामा मांगा था, लेकिन चुनाव की घोषणा पर कोई रोक नहीं लगाई थी। इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से मामला डिवीजन बेंच के सामने उठाया गया। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने चुनाव की घोषणा पर अनिश्चितकालीन रोक लगाने का आदेश दिया था। इस महीने के अंतिम सप्ताह में सिंगल बेंच में परिसीमन से जुड़े मामले की सुनवाई होने की संभावना है।

राज्य के बाद अब नगर निगम ने भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में मामले का निपटारा होने से पहले ही राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी। राज्य की ओर से नगर एवं शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने यह मामला दायर किया था।

अब कोलकाता नगर निगम प्रशासन ने भी इसी आदेश के खिलाफ अलग से याचिका दाखिल की है। इस मामले में राज्य चुनाव आयोग के अलावा भाजपा, ममता तृणमूल और माकपा को भी पक्षकार बनाया गया है।

144 से बढ़ाकर 209 किए गए वार्ड, इसी फैसले पर विवाद

इस पूरे विवाद की जड़ कोलकाता नगर निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मेयर के इस्तीफे के चलते नगर निगम बोर्ड को भंग कर दिया गया था। इसके बाद कोलकाता नगर निगम में वार्डों की संख्या 144 से बढ़ाकर 209 कर दी गई। इसी फैसले को लेकर कानूनी विवाद शुरू हुआ।

11 सितंबर को माकपा नेता दीपु दास ने राज्य सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका आरोप है कि वार्ड परिसीमन के दौरान जनसंख्या के बजाय मतदाता सूची को अधिक महत्व दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के पीछे भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की मंशा थी और परिसीमन कानूनी नियमों के अनुरूप नहीं किया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विकासरंजन भट्टाचार्य ने दलील दी थी कि वार्ड परिसीमन की सिफारिश करने का कानूनी अधिकार नगर आयुक्त के पास नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यह प्रक्रिया उनके माध्यम से पूरी की गई। इसी आधार पर चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले परिसीमन संबंधी अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग की गई थी। फिलहाल न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की सिंगल बेंच में यह मामला विचाराधीन है।

ममता तृणमूल और अभिषेक बनर्जी ने भी दाखिल की कैविएट

दूसरी ओर, वार्ड परिसीमन से जुड़े मामले में ममता तृणमूल और अभिषेक बनर्जी की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग कैविएट दाखिल की गई हैं। इसके जरिए उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि इस मामले में कोई भी फैसला सुनाने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए और उनकी बात सुने बिना एकतरफा आदेश जारी न किया जाए।

अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सभी संबंधित याचिकाओं पर होने वाली एक साथ सुनवाई पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हैं। इस सुनवाई से यह तय होने की उम्मीद है कि कोलकाता नगर निगम चुनाव की घोषणा पर लगी रोक जारी रहेगी या उसे हटाने का रास्ता साफ होगा।

Tags: KMC electionkolkatalatest newsWard DelimitationWest BengalWest Bengal Politics
Share217Tweet136
Madhu Singh

Madhu Singh

  • Trending
  • Comments
  • Latest
पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

July 2, 2026
चोरबागान के पूजा मंडप में मौत का तांडव

चोरबागान हादसे में मरे 19 लोग ये हैं

October 18, 2026
हावड़ा का युवक पहुंचा हिमालय के माउंट शिति धार तक

हावड़ा का युवक पहुंचा हिमालय के माउंट शिति धार तक

July 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट का SIR याचिका पर सख्त रुख, अनुच्छेद 32 के तहत तथ्यात्मक विवाद नहीं सुनेगी :

सुप्रीम कोर्ट का SIR याचिका पर सख्त रुख, अनुच्छेद 32 के तहत तथ्यात्मक विवाद नहीं सुनेगी :

0
भक्ति का नया बीट: ‘भजन जैमिंग’ बन रहा युवाओं में तेजी से उभरता ट्रेंड :

भक्ति का नया बीट: ‘भजन जैमिंग’ बन रहा युवाओं में तेजी से उभरता ट्रेंड :

0
रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

0
IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, शनिवार को प्लेटिनम जुबली समारोह में आएंगे PM मोदी

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने का जश्न बंगाल में, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे

November 20, 2026
टुलु मंडल 6 महीने बाद CID के सामने पेश, भवानी भवन पहुंचे बीरभूम के ‘पत्थर सम्राट’

CID के सामने पेश हुए टुलु मंडल, भवानी भवन पहुंचे बीरभूम के ‘पत्थर सम्राट’

November 20, 2026
जगद्धात्री पूजा विसर्जन 2026: कोलकाता पुलिस की गाइडलाइन जारी, DJ पर रोक

जगद्धात्री पूजा विसर्जन को लेकर कोलकाता पुलिस की गाइडलाइन जारी

November 20, 2026
Ojas News

© 2026 Ojas News.

Navigate Site

  • नियम और शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
    • राजनीति
    • व्यापार
    • देश
    • विज्ञान
  • मनोरंजन
    • खेल-कूद
    • संगीत
    • फ़िल्म
    • खेल
  • तकनीक
    • एप्लिकेशन
    • सामान
    • संचार यंत्र
    • स्टार्टअप
  • जीवन शैली
    • भोजन
    • पोशाक शैली
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा

© 2026 Ojas News.