- एसोसिएशन के सचिव विश्वनाथ अग्रवाल पर हुए हमले के खिलाफ बुलाया गया बंद
- चंदन चक्रवर्ती गिरफ्तार
कोलकाता : पोस्ता बाजार मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव विश्वनाथ अग्रवाल पर हुए हमले के खिलाफ पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। असोसिएशन के प्रेसिडेंट सीतानाथ घोष ने कहा कि हम इस कायराना हमले की निंदा करते हैं तथा प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इसके अलावा अन्य व्यापारिक संगठनों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले के सिलसिले में स्थानीय थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। देर रात इस मामले में एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी चंदन चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। कुछ की पहचान हो गई है। घटना के संबंध में पता चला कि समय दोपहर के लगभग 1 बजे के आसपास का था। एसोसिएशन की बैठक थी, सभी पदाधिकारी आ रहे थे तभी यह घटना घटी। बताया जाता है कि दो चार ऐसे भी लोग शामिल हैं इस घटना में जिन्हे असोसिएशन से बाहर कर दिया गया था। एसोसिएशन के सचिव विश्वनाथ अग्रवाल ने कहा कि मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की पहचान हुई है।उन्होंने कहा की हम लोग कोई राजनितिक दल नहीं करते हैं, हम व्यवसायी हैं। सभी का सम्मान करते हैं। आरोप है कि जानबूझ कर माहौल ख़राब करने के लिए कुछ लोगों ने यह हरकत की है। सूत्रों के अनुसार विश्वनाथ अग्रवाल प्रति दिन की तरह गुरुवार को भी अपने कार्यालय में बैठे थे तभी 20 से 25 लोग आये तथा हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला को हाथ चलते हुए भी देखा जा सकता है। हम यहाँ बताते चलें कि पोस्ता बाजार एशिया के थोक बाजारों में एक मन जाता है तथा यहाँ से हजारों लोगों की रोजी रोटी चलती है।
एसोसिशन के संयुक्त सचिव सुमित अग्रवाल ने कहा कि विश्वनाथ बाबु हमलोगों के लिए भगवान के समान हैं। ऐसे व्यक्ति के लिए इस तरह की हरकत बर्दाश्त के बाहर है। मुकेश कुमार अग्रवाल ने बहुत ही दुखित हो कर, यहाँ तक कि रो रो कर दुःख व्यक्त किया। कुल मिलाकर महानगर समेत सभी जगह के व्यवसाइओं में इस घटना के प्रति रोष है।





























