कोलकाता : कोलकता समेत उत्तर बंगाल में भारी बारिश का कहर जारी है। कोलकता में कई जगह जलजमाव हो गया है । जोरासांकू के कई इलाके जलप्लावित हैं । महाजाति सदन, राममंदिर, ठनठनियाँ काली मंदिर, अम्हर्स्ट स्ट्रीट समेत कई इलाकों में जल भरा हुआ है । वहीं के आवागमन पर भी असर पड़ा है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर बंगाल के जिलों में बारिश तेज हो रही है। कल से उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो गई है। रात भर हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 110 बंद कर दिया गया है. वहीं, दूधिया पुल के ढहने से सिलीगुड़ी-मिरिक संपर्क भी लगभग ठप हो गया है। ऐसे में पर्यटकों को फिलहाल सुखिया पोखरी होते हुए जाना पड़ेगा।





























