• Latest
  • Trending
  • All
  • समाचार
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
  • दुनिया
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
भाजपा में एसआईआर चाहते हैं प्रलय पाल, बोले- ‘जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम’

‘ चोर रंग बदल रहे हैं, जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम बोल रहे हैं !’

November 18, 2026
दिलीप घोष का विवादित बयान, बोले- यूपी बनाएंगे, गुजरात बनाएंगे

यूपी बनाएंगे, गुजरात बनाएंगे, किसी के बाप में दम है तो रोककर दिखाए : दिलीप घोष

November 18, 2026
बेलूर मठ-जयरामबाटी AC वोल्वो बस सेवा शुरू, महिलाओं का सफर मुफ्त

बेलूर मठ से जयरामबाटी के बीच शुरू हुई AC वोल्वो बस सेवा

November 18, 2026
कॉलेज स्ट्रीट में SFI-ABVP टकराव, बुकस्टॉल विवाद पर हंगामा

कॉलेज स्ट्रीट में SFI और ABVP के बीच टकराव

November 18, 2026
कोलकाता पुलिस में बनेगी नई रैफ बटालियन, 790 पदों को मंजूरी

कोलकाता पुलिस में बनेगी नई रैफ बटालियन

November 18, 2026
चक्रवात अक्वान का असर: दक्षिण बंगाल में भारी बारिश, 4 जिलों में अलर्ट

ताकतवर हो रहा चक्रवात ‘अक्वान’, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

November 18, 2026
कोलकाता पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में कांस्टेबल का शव मिला, दो महीने में दूसरी घटना

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में मिला पुलिसकर्मी का शव, फंदे से लटका मिला कांस्टेबल

November 18, 2026
कोलकाता में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार; 7 लाख नकद जब्त

कोलकाता में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़

November 17, 2026
बंगाल में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ, 2027 से उम्र सीमा में 2 साल की छूट

बंगाल में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

November 17, 2026
हावड़ा में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग, दोस्त के पैर में लगी गोली; एक गिरफ्तार

शराब की महफिल में दोस्तों के बीच विवाद, हावड़ा में चली गोली

November 17, 2026
छठ के बाद मल्लिक घाट पर SM ग्रुप का स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ संकल्प’ की पहल

छठ पूजा के बाद मल्लिक घाट पर चला ‘स्वच्छ संकल्प’ सफाई अभियान

November 17, 2026
दमदम के स्कूल में आठवीं के छात्र ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

स्कूल की चौथी मंजिल की बालकनी से आठवीं के छात्र ने लगाई छलांग

November 17, 2026
पश्चिम मेदिनीपुर में 4 हजार रुपये घूस लेते ASI गिरफ्तार, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा

घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया पुलिस अधिकारी, थाने में ACB की छापेमारी

November 17, 2026
  • नियम और शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क
Wednesday, November 18, 2026
  • Login
Ojas News
  • होम
  • जीवन शैली
    • All
    • फैशन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    डेंगू नियंत्रण में पश्चिम बंगाल के काम की केंद्र ने की तारीफ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना

    डेंगू नियंत्रण में पश्चिम बंगाल के काम की केंद्र ने की तारीफ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना

    TBM ‘दिव्या’ ने विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल किया

    TBM ‘दिव्या’ ने विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल किया

    कोलकाता में रक्षाबंधन से पहले सजा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य मंच

    कोलकाता में रक्षाबंधन से पहले सजा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य मंच

    पूर्वी भारत में पर्यटन कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

    पूर्वी भारत में पर्यटन कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

    राजकुमार राव बने ‘दादा’

    राजकुमार राव बने ‘दादा’

    रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में नई तकनीक

    रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में नई तकनीक

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा, समय पर पहचान से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी हुआ

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा, समय पर पहचान से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी हुआ

    “साइलेंट ट्रैवल” का ट्रेंड: बिना शोर-शराबे के सुकून ढूंढ रहे हैं लोग

    “साइलेंट ट्रैवल” का ट्रेंड: बिना शोर-शराबे के सुकून ढूंढ रहे हैं लोग

    डिजिटल थकान से राहत की तलाश: युवाओं में बढ़ता “डिजिटल डिटॉक्स” ट्रेंड, लाइफस्टाइल में आ रहा बड़ा बदलाव

    डिजिटल थकान से राहत की तलाश: युवाओं में बढ़ता “डिजिटल डिटॉक्स” ट्रेंड, लाइफस्टाइल में आ रहा बड़ा बदलाव

    रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

    रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

    Trending Tags

  • देश
  • धर्म
    • राशिफल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राज्य
    • कोलकाता
    • दक्षिण बंगाल
    • नार्थ 24 परगना
    • साउथ 24 परगना
    • हुगली
    • हावड़ा
    • उत्तर बंगाल
  • निगम चुनाव
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • हेल्थ
  • क्राइम
No Result
View All Result

Home राज्य कोलकाता

‘ चोर रंग बदल रहे हैं, जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम बोल रहे हैं !’

by Umang Singh
November 18, 2026
in कोलकाता, राज्य
0
भाजपा में एसआईआर चाहते हैं प्रलय पाल, बोले- ‘जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम’

File Photo

495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा में ही एसआईआर चाहते हैं नंदीग्राम के प्रलय पाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के भीतर पुराने और नए नेताओं के बीच खींचतान लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी में शामिल हो रहे नए लोगों की पृष्ठभूमि और उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में कथित तौर पर वसूली, कटमनी और भ्रष्टाचार से जुड़े रहे कुछ लोगों के भाजपा में शामिल होने के आरोपों के बीच अब नंदीग्राम के भाजपा नेता प्रलय पाल ने अपनी ही पार्टी में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कराने की मांग कर दी है। उनका तंज है कि जो लोग पहले ‘जय बांग्ला’ का नारा लगाते थे, वे अब ‘जय श्रीराम’ बोल रहे हैं। प्रलय के इस बयान से बंगाल भाजपा के भीतर नई चर्चा शुरू हो गई है।

‘पार्टी में भी एसआईआर की जरूरत’

मंगलवार को प्रलय पाल ने फेसबुक पर दो पंक्तियों का एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, “चोर कन्वर्ट हो रहे हैं—जय बांग्ला छोड़कर जय श्रीराम बोल रहे हैं। पार्टी में भी जल्द एसआईआर की जरूरत है!”

प्रलय का इशारा उन लोगों की ओर है, जो पहले तृणमूल कांग्रेस के साथ रहकर कथित तौर पर वसूली, कटमनी और भ्रष्टाचार में शामिल थे और अब भाजपा में आ गए हैं। उनका मानना है कि केवल राजनीतिक दल और नारा बदल लेने से किसी व्यक्ति का पुराना रिकॉर्ड नहीं बदल जाता।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए संदिग्ध और अपात्र मतदाताओं की पहचान करने की प्रक्रिया अपनाई थी। प्रलय पाल इसी प्रक्रिया का उदाहरण देते हुए चाहते हैं कि भाजपा के भीतर भी ऐसे लोगों की पहचान होनी चाहिए, जो पार्टी में शामिल तो हो गए हैं, लेकिन जिनकी नीयत और पिछली गतिविधियों पर सवाल हैं।

बाद में अपने फेसबुक पोस्ट की सफाई देते हुए प्रलय ने कहा कि पार्टी में अवांछित लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसलिए उन्हें लगता है कि एसआईआर की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उनकी तरह हजारों भाजपा कार्यकर्ता, जिन्होंने मेहनत करके पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है, वे भी ऐसा ही महसूस करते हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को सामने रखा है।

रत्ना देबनाथ के बयान के बाद एक और विवाद

प्रलय पाल का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ता अरूप साहा की मौत के बाद पार्टी के भीतर एक अन्य बयान को लेकर विवाद हुआ था। स्थानीय विधायक रत्ना देबनाथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मृतक की पत्नी को गले लगाकर रोते हुए कहा था, “इस परिवार के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। भाजपा अगर नहीं जीतती तो शायद अच्छा होता…।”

उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई। हालांकि, 24 घंटे के भीतर रत्ना देबनाथ ने एक बयान जारी कर अपनी टिप्पणी का स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला जा रहा है और उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के साथ रहने की बात भी स्पष्ट की।

इस विवाद के ठीक बाद प्रलय पाल की टिप्पणी ने भाजपा के भीतर पुराने और नए नेताओं के बीच चल रही बहस को फिर हवा दे दी है। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।

2021 के नंदीग्राम चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे प्रलय

प्रलय पाल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह विशेष रूप से चर्चा में आए थे। उस चुनाव में नंदीग्राम सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी थीं, जबकि भाजपा के टिकट पर शुभेंदु अधिकारी मैदान में थे। प्रलय को शुभेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता था।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रलय और ममता बनर्जी के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि ममता ने चुनाव में मदद मांगने के लिए प्रलय को फोन किया था। बाद में ममता बनर्जी ने भी स्वीकार किया था कि उन्होंने प्रलय को फोन किया था।

30 मार्च 2021 को नंदीग्राम की एक सभा में ममता ने कहा था कि एक उम्मीदवार के तौर पर वह किसी से भी उन्हें वोट देने की अपील कर सकती हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तृणमूल के लोगों को फोन करते हैं, तब कोई सवाल क्यों नहीं उठाता?

हालांकि, इस फोन विवाद के बावजूद प्रलय ने शुभेंदु अधिकारी का साथ नहीं छोड़ा और चुनाव में उनके पक्ष में प्रचार किया।

2023 में राजनीति छोड़ने का भी किया था ऐलान

2021 के विधानसभा चुनाव के बाद शुभेंदु अधिकारी और प्रलय पाल के संबंधों में बदलाव की चर्चा भाजपा के अंदर होती रही। हालांकि, दोनों में से किसी ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा। वर्ष 2023 में प्रलय ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीति छोड़ने का संकेत भी दिया था।

उस समय उनका कहना था कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। नए लोगों के लिए जगह बनाने के उद्देश्य से वह पीछे हटना चाहते हैं। हालांकि, बाद में वह भाजपा में ही बने रहे।

Tags: BJPlatest newsWest Bengalनंदीग्रामबंगाल भाजपाभाजपा
Share198Tweet124
Umang Singh

Umang Singh

  • Trending
  • Comments
  • Latest
पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

July 2, 2026
चोरबागान के पूजा मंडप में मौत का तांडव

चोरबागान हादसे में मरे 19 लोग ये हैं

October 18, 2026
हावड़ा का युवक पहुंचा हिमालय के माउंट शिति धार तक

हावड़ा का युवक पहुंचा हिमालय के माउंट शिति धार तक

July 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट का SIR याचिका पर सख्त रुख, अनुच्छेद 32 के तहत तथ्यात्मक विवाद नहीं सुनेगी :

सुप्रीम कोर्ट का SIR याचिका पर सख्त रुख, अनुच्छेद 32 के तहत तथ्यात्मक विवाद नहीं सुनेगी :

0
भक्ति का नया बीट: ‘भजन जैमिंग’ बन रहा युवाओं में तेजी से उभरता ट्रेंड :

भक्ति का नया बीट: ‘भजन जैमिंग’ बन रहा युवाओं में तेजी से उभरता ट्रेंड :

0
रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

0
भाजपा में एसआईआर चाहते हैं प्रलय पाल, बोले- ‘जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम’

‘ चोर रंग बदल रहे हैं, जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम बोल रहे हैं !’

November 18, 2026
दिलीप घोष का विवादित बयान, बोले- यूपी बनाएंगे, गुजरात बनाएंगे

यूपी बनाएंगे, गुजरात बनाएंगे, किसी के बाप में दम है तो रोककर दिखाए : दिलीप घोष

November 18, 2026
बेलूर मठ-जयरामबाटी AC वोल्वो बस सेवा शुरू, महिलाओं का सफर मुफ्त

बेलूर मठ से जयरामबाटी के बीच शुरू हुई AC वोल्वो बस सेवा

November 18, 2026
Ojas News

© 2026 Ojas News.

Navigate Site

  • नियम और शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
    • राजनीति
    • व्यापार
    • देश
    • विज्ञान
  • मनोरंजन
    • खेल-कूद
    • संगीत
    • फ़िल्म
    • खेल
  • तकनीक
    • एप्लिकेशन
    • सामान
    • संचार यंत्र
    • स्टार्टअप
  • जीवन शैली
    • भोजन
    • पोशाक शैली
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा

© 2026 Ojas News.