आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और अंतिम तिथि
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 Years of Unbroken and Indomitable Faith के तहत विशेष तीर्थयात्रा की घोषणा की है। सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव डॉ सौमित्र मोहन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस यात्रा में राज्य के 1100 श्रद्धालुओं को शामिल किया जाएगा।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल पर आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना है। पश्चिम बंगाल सरकार श्रद्धालुओं के पश्चिम बंगाल से गुजरात तक आने-जाने का पूरा यात्रा खर्च वहन करेगी, जबकि गुजरात सरकार स्थानीय आवास, भोजन, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी।
20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
इच्छुक श्रद्धालु 20 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अपने-अपने जिले के डीसी ऑफिस (DCO) तथा कोलकाता के लिए कोलकाता नगर निगम (KMC) कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:
- पासपोर्ट आकार की 2 फोटो (प्रत्येक आवेदक की)आधार कार्ड की प्रति
- EPIC (मतदाता पहचान पत्र) की प्रतिनिर्धारित आवेदन पत्रचयन के लिए क्या होंगे मानदंड?
- सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार—अच्छे स्वास्थ्य वाले वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।पति-पत्नी को यथासंभव एक साथ चयनित किया जाएगा।अविवाहित, विधवा/विधुर या अकेले पात्र आवेदक के साथ एक सह-यात्री की अनुमति दी जा सकती है।सभी वर्गों और जिलों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।
- 7 अगस्त तक भेजी जाएगी अंतिम सूची
- जिला प्रशासन चयनित श्रद्धालुओं की सूची तैयार कर 7 अगस्त 2026 तक सूचना एवं संस्कृति विभाग को भेजेगा। इसके बाद राज्य स्तरीय अंतिम सूची जारी की जाएगी।जिलेवार कोटापश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए कुल 1100 सीटें निर्धारित की गई हैं।
प्रमुख जिलों का कोटा इस प्रकार है—
उत्तर 24 परगना – 123
दक्षिण 24 परगना – 116
मुर्शिदाबाद – 82
हुगली – 67
नदिया – 64
हावड़ा – 60
पूर्व बर्धमान – 60
पूर्व मेदिनीपुर – 60
पश्चिम मेदिनीपुर – 56
मालदा – 45
बांकुड़ा – 45
कोलकाता – 41
बीरभूम – 41






























