पश्चिम बंगाल राजभवन ने जारी की चेतावनी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल राजभवन ने राज्यपाल और लोक भवन (राजभवन) के अधिकारियों के नाम पर किए जा रहे फर्जी फोन कॉल को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। राजभवन के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति खुद को राज्यपाल या लोक भवन का अधिकारी बताकर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और अन्य लोगों को फोन कर रहा है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोबाइल नंबर +91 98365 40163 से इस प्रकार के फर्जी कॉल किए जाने की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक भवन ने कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजभवन ने सभी सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या अनचाहे फोन कॉल अथवा संदेश पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को राज्यपाल या लोक भवन का अधिकारी बताकर संपर्क करता है, तो पहले उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि अवश्य करें।
राजभवन ने यह भी कहा है कि यदि किसी को इस तरह का कोई फोन कॉल प्राप्त होता है या उसके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वह तुरंत लोक भवन को सूचित करे।
राजभवन के आधिकारिक संपर्क
फोन: 033-2200-1641 / 033-2200-1644ईमेल: generalcellgs@gmail.com






























