कोलकाता : कोलकाता में पहली बार उड़ान, श्रीभूमि द्वारा डांडिया जैमिंग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वी.आई.पी. रोड, लेकटाउन स्थित कालरा बैंक्वेट में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उड़ान की चेयरपर्सन श्रीमती किरण अग्रवाल और सभापति श्रीमती मधु अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डांडिया जैमिंग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। इसी उत्साह को देखते हुए उड़ान संस्था की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर (Free Training Camp) का आयोजन किया गया है। विभिन्न कॉम्प्लेक्स और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे अपना पंजीकरण करा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में गुजरात और कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
संस्था की सचिव श्रीमती प्रभा अग्रवाल ने सभी सदस्यों का परिचय कराया और धन्यवाद ज्ञापन किया।
आयोजन में डांडिया और गरबा के साथ-साथ डी.जे., कॉम्पिटिशन राउंड भी होंगे। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे तथा जूरी द्वारा डांडिया किंग और डांडिया क्वीन का चयन भी किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में सुनीता अग्रवाल, निशू केजरीवाल, नीलम शर्मा, भावना, नीतू अग्रवाल, सरिता मनोज शर्मा, रूमा, रमेश पटेल, सुनीता, सुभाष-डिम्पल, अलका धांधनिया, श्वेता, गोपाल टेबरीवाल, सीमा विशाल, रश्मि संजय आदि सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। कार्यक्रम का संचालन उमा झंवर ने किया।
कार्यक्रम 11 अक्टूबर को डिविनिटी पैवेलियन में होगा।






























