हावड़ा : पुलिस ने हावड़ा सदर के INTTUC के पूर्व प्रेसिडेंट अरविंद दास उर्फ टबलू को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके खिलाफ एक्सटॉर्शन और धमकी देने के कई आरोप हैं। हावड़ा सिटी पुलिस के एक सूत्र के मुताबिक, आरोपों के आधार पर तृणमूल नेता टबलू की तलाश चल रही थी। हावड़ा के गोलाबाड़ी थाने की पुलिस की एक टीम ने टबलू को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को रविवार को हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया। उसके खिलाफ हावड़ा स्टेशन परिसर इलाके में एक्सटॉर्शन के कई आरोप हैं। वह 4 मई को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से फरार था।





























