जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भांजीं लाठियां
कोलकाता : कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन दिल्ली से बाहर निकलकर देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहा है। कोलकाता में भी प्रदर्शनकारी डोरीना क्रॉसिंग के सामने जमा हुए।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन के समर्थन में हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से कोलकाता की सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुक्रवार शाम को धर्मतला चौराहे पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस का दावा था कि जुलूस में ‘बाहर से कोई घुस आया था’, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ‘बाहर से किसी के घुसने’ का शक और आरोप लगाते हुए आपस में ही लड़ना शुरू कर दिया। नतीजतन, कुछ ही पलों में माहौल गरमा गया।
रैफ को उतारना पड़ा
आंदोलनकारियों ने ईंट-पत्थर, जूते, बोतलें आदि फेंकी।थोड़ी देर बाद प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए रैफ को उतार दिया। शाम 6 बजे तक, धर्मतला की व्यस्त सड़कें अवरुद्ध हो गईं। प्रदर्शनकारी डोरिना क्रॉसिंग के सामने एकत्र हुए। पुलिस ने उन्हें रानी रासमणि एवेन्यू की ओर मोड़ने की कोशिश की।
जुलूस शुरू होते ही माहौल गरमाया
दोपहर से ही कोलकाता की सड़कों पर छात्रों का जुलूस दिखने लगा । मेडिकल एंट्रेंस (नीट) जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों ने सियालदह से धर्मतला तक मार्च शुरू किया। जुलूस शुरू होने के कुछ देर बाद ही माहौल गरमाने लगा। पुलिस सूत्र के मुताबिक, दंगाई आपस में ही भीड़ गए। उन्हें संभालने की कोशिश में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी।
क्या है मामला
19 जुलाई को पार्टी के समर्थकों ने कोलकाता पुलिस को एक ईमेल भेजकर कोलकाता में एक प्रोग्राम करने की रिक्वेस्ट की थी। पुलिस ने इसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद, मंगलवार को एक और ईमेल भेजा गया। इसमें 24 जुलाई को कॉलेज स्ट्रीट से रानी रासमनी एवेन्यू तक एक जुलूस निकालने की परमिशन मांगी गई थी।
शुक्रवार को जुलूस की शुरुआत में SFI, AIDSO और AISA जैसे लेफ्टिस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन के झंडे दिखे। जैसे ही जुलूस डोरीना क्रॉसिंग पर पहुंचा, हंगामा शुरू हो गया। ‘बाहरी लोगों’ के घुसने के भी आरोप लगे।
पुलिस का दावा
पुलिस का दावा है कि उसने लाठीचार्ज नहीं किया। उन्होंने सिर्फ़ दो विरोधी पक्षों को रोकने के लिए लाठियां भांजी ।































