शहरी विकास व पालिका मामलों के राज्य मंत्री उमेश राय ने हावड़ा के सालकिया स्थित ऐतिहासिक हुगली डॉक और नाज़िरगंज के Hooghly Cochin Shipyard Limited का दौरा किया। उन्होंने जल्द काम शुरू होने और औद्योगिक विकास की उम्मीद जताई।
हावड़ा: पश्चिम बंगाल सरकार में शहरी विकास व पालिका मामलों के राज्य मंत्री उमेश राय ने मंगलवार को नाज़िरगंज स्थित Hooghly Cochin Shipyard Limited का दौरा कर वहां चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सालकिया के ऐतिहासिक हुगली डॉक से जुड़े दुर्लभ उपकरणों और उसकी गौरवशाली विरासत को संजोए संग्रहालय का भी भ्रमण किया।
दौरे के दौरान मंत्री उमेश राय ने कहा कि एक समय सालकिया का हुगली डॉक देश के प्रमुख शिपयार्डों में शामिल था। यहां निर्मित जहाज दुनिया के कई देशों तक भेजे जाते थे, लेकिन वर्षों से यह ऐतिहासिक डॉक बंद होने के कारण अपनी पहचान खोता चला गया।
उन्होंने बताया कि अब Hooghly Cochin Shipyard Limited के माध्यम से सालकिया के हुगली डॉक में जल्द ही दोबारा काम शुरू होने जा रहा है। इसी उद्देश्य से नाज़िरगंज स्थित शिपयार्ड में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।
राज्य मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सालकिया का हुगली डॉक फिर से जहाज निर्माण के क्षेत्र में अपनी ऐतिहासिक पहचान स्थापित करेगा। इससे हावड़ा के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्य बातें
शहरी विकास व पालिका मामलों के राज्य मंत्री उमेश राय ने किया दौरा।
नाज़िरगंज स्थित Hooghly Cochin Shipyard Limited में कार्यों का लिया जायजा।
सालकिया के ऐतिहासिक हुगली डॉक संग्रहालय का भी किया भ्रमण।
जल्द शुरू होगा हुगली डॉक में काम।
हावड़ा में औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।






























