राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने दी मंजूरी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के रूप में मनोज अग्रवाल की कार्य अवधि जुलाई 2026 तक थी। 31 जुलाई को उनका कार्यकाल खत्म होना था। राज्य की तरफ से अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को दिया गया था। गुरुवार को केंद्र ने नवान्न में पत्र भेजकर उनकी कार्य अवधि बढ़ाने की पुष्टि की।
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के रूप में मनोज अग्रवाल का कार्यकाल जुलाई 2026 तक था। 31 जुलाई को उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था। राज्य की तरफ से कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को 15 जुलाई को दिया गया था।
केंद्र के पत्र में बताया गया है कि मनोज 1 अगस्त से 31 जनवरी 2027 तक, यानी अगले छह माह तक मुख्य सचिव के रूप में काम कर सकते हैं।
1990 बैच के IAS ऑफिसर मनोज अग्रवाल 2026 के विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) का काम संभाला था। वोटिंग के बाद राज्य में बीजेपी की सरकार सत्ता में आ गई। उसके बाद मनोज को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।






























