दार्जिलिंग: उत्तर बंगाल में एक बड़ी आपदा। प्राकृतिक आपदा के कारण पुल ढह गया, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। पहाड़ी जिले में शुक्रवार सुबह इस हादसे की खबर मिली। दार्जिलिंग जिले के कार्सियांग सब-डिविजन के दुधिया इलाके में बालासन नदी पर बना एक अस्थायी पुल लगातार भारी बारिश के कारण ढह गया। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह पुल ढह गया। इसके कारण सिलीगुड़ी से संपर्क टूट गया है । उल्लेखनीय है की कुछ माह पहले भी इस इलाके में पुल ढहा था।





























