अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता में रुक-रुक कर बारिश होगी।
कोलकाता : शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता में आसमान में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता में रुक-रुक कर बारिश होगी।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कहां होगी भारी बारिश
दक्षिण बंगाल के चार जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। इन चार जिलों में अगले हफ्ते बुधवार से फिर से भारी बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
शुक्रवार के बाद कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के किसी और जिले में मौसम की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, कहीं-कहीं बारिश जारी रह सकती है।
कैसा रहेगा नार्थ बंगाल का मौसम
नॉर्थ बंगाल में बारिश पहले के मुकाबले कम हुई है। अगले हफ्ते उत्तरी जिलों में नए थंडरस्टॉर्म आ सकते हैं। शुक्रवार को नॉर्थ बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश होगी। रविवार से हर दिन अलीपुरद्वार में भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार से जलपाईगुड़ी में, मंगलवार से कलिम्पोंग में और बुधवार से दार्जिलिंग में बारिश बढ़ जाएगी।
कोलकाता का तापमान
शुक्रवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम था।






























