न्यू टाउन में गुरु नानक देव भवन निर्माण में मदद का आश्वासन
कोलकाता : गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) 2026 के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डानकुनी स्थित गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया, पूजा-अर्चना की और परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने लंगर का हलवा प्रसाद के रूप में ग्रहण किया और सिख समुदाय समेत प्रदेश के सभी नागरिकों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
न्यू टाउन में बनेगा श्री गुरु नानक देव भवन!

प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सिख समुदाय की एक महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने राजारहाट के न्यू टाउन में श्री गुरु नानक देव भवन के निर्माण के लिए हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री उमेश राय भी मौजूद रहे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य समिति के स्वच्छ भारत अभियान के राज्य सह-संयोजक और पश्चिम बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) की क्रिकेट विकास समिति के सदस्य नवीन मिश्रा ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका।
गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गुरु नानक देव के संदेशों को याद करते हुए सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
































