• Latest
  • Trending
  • All
  • समाचार
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
  • दुनिया
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
जोड़ाफूल पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, 7 दिन की मोहलत; ऋतब्रत ने 2029 की दी चुनौती

‘जोड़ाफूल’ ममता का था, और रहेगा : अभिषेक बनर्जी

November 19, 2026
सियालदह में 40 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

सियालदह में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

November 19, 2026
हावड़ा नारायणा हॉस्पिटल में 14 बेड का रेस्पिरेटरी ICU शुरू, 50 विशेषज्ञों की टीम

नारायणा हॉस्पिटल की बड़ी पहल, अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी ICU की शुरुआत

November 19, 2026
बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग; 24 घंटे में 4 की मौत

बांग्लादेश में हिंसा की आग, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग

November 19, 2026
इंद्रनील सेन और ब्रात्य बसु के खिलाफ FIR, दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बंगाल के पूर्व मंत्रियों इंद्रनील सेन और ब्रात्य बसु के खिलाफ FIR

November 19, 2026
आमडांगा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 53 फर्जी बैंक खाते; जामताड़ा गैंग से जुड़े तार

बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन, खाताधारकों को भनक तक नहीं !

November 19, 2026
चक्रवात अकवान का बंगाल में असर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात ‘अकवान’ का बदला रुख, बंगाल में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

November 19, 2026
जगद्धात्री विसर्जन: 19 से 21 नवंबर तक सर्कुलर रेलवे की ट्रेनें प्रभावित

जगद्धात्री प्रतिमा विसर्जन के लिए सर्कुलर रेलवे की ट्रेन सेवाओं में बदलाव

November 18, 2026
कोलकाता स्टेशन के पास 72 इंच की पाइपलाइन की मरम्मत, रेलवे-KMC ने बनाई योजना

कोलकाता स्टेशन के पास जल पाइपलाइन की होगी मरम्मत

November 18, 2026
दिलीप मंडल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 37 मुकदमों के बीच नई FIR पर रोक की मांग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तृणमूल विधायक दिलीप मंडल ; नई FIR पर रोक लगाने की मांग

November 18, 2026
बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 थानों के आईसी बदले, सिंगूर-बागुईहाटी में नई नियुक्ति

पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 थानों के प्रभारी बदले

November 18, 2026
सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट मामला, दिल्ली पुलिस से अदालत ने मांगी रिपोर्ट

नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में दर्ज था सोनिया गांधी का नाम !

November 18, 2026
भाजपा में एसआईआर चाहते हैं प्रलय पाल, बोले- ‘जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम’

‘ चोर रंग बदल रहे हैं, जय बांग्ला छोड़ जय श्रीराम बोल रहे हैं !’

November 18, 2026
  • नियम और शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क
Thursday, November 19, 2026
  • Login
Ojas News
  • होम
  • जीवन शैली
    • All
    • फैशन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    डेंगू नियंत्रण में पश्चिम बंगाल के काम की केंद्र ने की तारीफ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना

    डेंगू नियंत्रण में पश्चिम बंगाल के काम की केंद्र ने की तारीफ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व की सराहना

    TBM ‘दिव्या’ ने विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल किया

    TBM ‘दिव्या’ ने विक्टोरिया मेट्रो स्टेशन पर ब्रेकथ्रू हासिल किया

    कोलकाता में रक्षाबंधन से पहले सजा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य मंच

    कोलकाता में रक्षाबंधन से पहले सजा फैशन और लाइफस्टाइल का भव्य मंच

    पूर्वी भारत में पर्यटन कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

    पूर्वी भारत में पर्यटन कारोबार को मिलेगा नया विस्तार

    राजकुमार राव बने ‘दादा’

    राजकुमार राव बने ‘दादा’

    रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में नई तकनीक

    रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में नई तकनीक

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा, समय पर पहचान से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी हुआ

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का दावा, समय पर पहचान से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज अधिक प्रभावी हुआ

    “साइलेंट ट्रैवल” का ट्रेंड: बिना शोर-शराबे के सुकून ढूंढ रहे हैं लोग

    “साइलेंट ट्रैवल” का ट्रेंड: बिना शोर-शराबे के सुकून ढूंढ रहे हैं लोग

    डिजिटल थकान से राहत की तलाश: युवाओं में बढ़ता “डिजिटल डिटॉक्स” ट्रेंड, लाइफस्टाइल में आ रहा बड़ा बदलाव

    डिजिटल थकान से राहत की तलाश: युवाओं में बढ़ता “डिजिटल डिटॉक्स” ट्रेंड, लाइफस्टाइल में आ रहा बड़ा बदलाव

    रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

    रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

    Trending Tags

  • देश
  • धर्म
    • राशिफल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राज्य
    • कोलकाता
    • दक्षिण बंगाल
    • नार्थ 24 परगना
    • साउथ 24 परगना
    • हुगली
    • हावड़ा
    • उत्तर बंगाल
  • निगम चुनाव
  • लाइफस्टाइल
  • वेब स्टोरी
  • हेल्थ
  • क्राइम
No Result
View All Result

Home राज्य

‘जोड़ाफूल’ ममता का था, और रहेगा : अभिषेक बनर्जी

by Umang Singh
November 19, 2026
in राज्य, कोलकाता
0
जोड़ाफूल पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, 7 दिन की मोहलत; ऋतब्रत ने 2029 की दी चुनौती

File Photo

505
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सात दिनों की समयसीमा तय करते हुए बड़ा दावा किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न ‘जोड़ाफूल’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी के दो गुटों के बीच असली तृणमूल कांग्रेस होने की दावेदारी के बीच सांसद अभिषेक बनर्जी ने सात दिनों की समयसीमा तय करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जोड़ाफूल का चुनाव चिह्न ममता बनर्जी का था, है और आगे भी रहेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर पुलिस की कथित भूमिका से जुड़े सबूत सार्वजनिक किए जाएंगे।

बुधवार को पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘सिर्फ सात दिन इंतजार कीजिए। जोड़ाफूल ममता बनर्जी का था, है और रहेगा। पुलिस के जरिए थानों में किस तरह हलफनामे जमा कराए गए, इस बारे में कल्याण बनर्जी बाकी बातें बताएंगे। सभी को गवाह बनाकर बड़े पर्दे पर पूरी सच्चाई दिखाई जाएगी।’’

उन्होंने दावा किया कि सात दिनों के भीतर चुनाव आयोग में हलफनामा जमा कराने की प्रक्रिया को लेकर पुलिस के खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में सबूत सामने रखे जाएंगे।

हलफनामे को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप

दरअसल, 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी से अलग हुए असंतुष्ट विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का साथ दिया। दोनों पक्ष खुद को असली तृणमूल कांग्रेस बता रहे हैं।

इस बीच चुनाव आयोग ने पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर अब तक अंतिम फैसला नहीं किया है। आयोग ने दोनों गुटों से अपनी-अपनी दावेदारी के समर्थन में हलफनामा जमा करने को कहा है। इसी प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हुआ।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का आरोप है कि ऋतब्रत गुट को फायदा पहुंचाने के लिए पुलिस भाजपा के निर्देश पर काम कर रही है। आरोप है कि थानों के माध्यम से स्टांप पेपर पर ऋतब्रत गुट के समर्थन में जबरन हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, हजारों स्टांप पेपर अवैध तरीके से थानों तक पहुंचाने के निर्देश जिलाधिकारियों की ओर से दिए जा रहे हैं।

इन आरोपों को लेकर ममता गुट ने 14 अक्टूबर को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), आईजी और कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा था। मुख्य सचिव को भी शिकायत भेजी गई थी। गुट ने चेतावनी दी थी कि यदि इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभिषेक ने संकेत दिया है कि इस पूरे मामले पर सांसद कल्याण बनर्जी विस्तार से अपनी बात रखेंगे। साथ ही पुलिस की कथित भूमिका से जुड़े सबूत बड़े पर्दे पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

ऋतब्रत का पलटवार, 2029 में डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ने की चुनौती

दूसरी ओर, अभिषेक बनर्जी की सात दिनों की समयसीमा को ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने गंभीरता से लेने से इनकार किया है। उलूबेड़िया पूर्व के विधायक ऋतब्रत ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिषेक पहले भी कई बार इस तरह की समयसीमा और बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं, लेकिन उनका कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल के लोग अभिषेक की ऐसी घोषणाएं सुनने के आदी हो चुके हैं। ऋतब्रत ने डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने चुनौती दी कि अभिषेक 2029 के लोकसभा चुनाव में डायमंड हार्बर सीट से अपनी जमानत बचाकर दिखाएं।

ऋतब्रत ने कहा कि अभिषेक ने पहले डीजे बजाने जैसी बातें कही थीं, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी ओर से वैसी सक्रियता दिखाई नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयानों से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

चुनाव चिह्न पर आयोग के फैसले का इंतजार

फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के बीच चुनाव चिह्न और पार्टी पर अधिकार को लेकर टकराव जारी है। चुनाव आयोग के सामने दोनों पक्षों को अपनी दावेदारी साबित करनी है। ऐसे में अभिषेक बनर्जी की सात दिनों की समयसीमा और ऋतब्रत बनर्जी के पलटवार ने बंगाल की राजनीति में इस विवाद को और गरमा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अगले सात दिनों में अभिषेक अपने दावों के समर्थन में कौन से सबूत सार्वजनिक करते हैं और चुनाव आयोग इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

Tags: kolkatalatest newsWest Bengalचुनाव आयोगतृणमूल कांग्रेसबंगाल राजनीतिममता बनर्जी
Share202Tweet126
Umang Singh

Umang Singh

  • Trending
  • Comments
  • Latest
पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

पोस्ता बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद

July 2, 2026
चोरबागान के पूजा मंडप में मौत का तांडव

चोरबागान हादसे में मरे 19 लोग ये हैं

October 18, 2026
हावड़ा का युवक पहुंचा हिमालय के माउंट शिति धार तक

हावड़ा का युवक पहुंचा हिमालय के माउंट शिति धार तक

July 2, 2026
सुप्रीम कोर्ट का SIR याचिका पर सख्त रुख, अनुच्छेद 32 के तहत तथ्यात्मक विवाद नहीं सुनेगी :

सुप्रीम कोर्ट का SIR याचिका पर सख्त रुख, अनुच्छेद 32 के तहत तथ्यात्मक विवाद नहीं सुनेगी :

0
भक्ति का नया बीट: ‘भजन जैमिंग’ बन रहा युवाओं में तेजी से उभरता ट्रेंड :

भक्ति का नया बीट: ‘भजन जैमिंग’ बन रहा युवाओं में तेजी से उभरता ट्रेंड :

0
रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

रात में पैरों में ऐंठन? हो सकते हैं वेरीकोस वेन्स, डॉक्टरों ने किया चेतावनी :

0
सियालदह में 40 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

सियालदह में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

November 19, 2026
हावड़ा नारायणा हॉस्पिटल में 14 बेड का रेस्पिरेटरी ICU शुरू, 50 विशेषज्ञों की टीम

नारायणा हॉस्पिटल की बड़ी पहल, अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी ICU की शुरुआत

November 19, 2026
बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आग; 24 घंटे में 4 की मौत

बांग्लादेश में हिंसा की आग, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में लगाई आग

November 19, 2026
Ojas News

© 2026 Ojas News.

Navigate Site

  • नियम और शर्तें
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
    • राजनीति
    • व्यापार
    • देश
    • विज्ञान
  • मनोरंजन
    • खेल-कूद
    • संगीत
    • फ़िल्म
    • खेल
  • तकनीक
    • एप्लिकेशन
    • सामान
    • संचार यंत्र
    • स्टार्टअप
  • जीवन शैली
    • भोजन
    • पोशाक शैली
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा

© 2026 Ojas News.