कोलकाता: भारतीय रेलवे नए युग में कदम बढ़ा चुकी है। देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन ने अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है ।यह ट्रायल हरियाणा के जींद से सोनीपत सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार हासिल की।भारत रेल इतिहास में एक नई और हरित क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जो न धुआं छोड़ेगी, न प्रदूषण फैलाएगी, बल्कि अपनी ताकत के सबूत में सिर्फ पानी की बौछारें उड़ाएगी। यह ट्रायल हरियाणा के जींद से सोनीपत सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार हासिल की.
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि
हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है । देश में प्रदूषण कम करने और साफ ईंधन यानी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों को बढ़ावा देने की दिशा में मदद मिलेगी। यह ट्रेन नीले रंग की होगी, जिस पर सफेद धारियां बनी होंगी.





























