फालता के जहाँगीर खान पर वित्तीय अनियमितता और वसूली का आरोप, BJP नेता ने ED में दर्ज कराई शिकायत
- फालता के जहाँगीर खान के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और वसूली के आरोप लगे हैं। इस मामले में अब एक बीजेपी नेता ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) में शिकायत दर्ज कराई है।
कोलकता: फालता विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बीजेपी के उम्मीदवार बिधान पारुई बुधवार को सॉल्टलेक स्थित CGO कॉम्प्लेक्स में ED दफ्तर पहुंचे। उन्होंने फालता के ‘त्रास’ कहे जाने वाले जहाँगीर खान के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी और वसूली की शिकायत दर्ज कराई।बिधान पारुई का आरोप है कि चुनाव के दौरान जहाँगीर खान ने उनके साथ मारपीट की थी और उनकी संपत्ति अपने नाम लिखवा ली थी।
पारुई ने ED से सवाल किया कि तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी जहाँगीर खान कम उम्र में ही सैकड़ों बीघा जमीन के मालिक कैसे बन गए? उनके पास लग्जरी गाड़ियों का इतना बड़ा बेड़ा कहां से आया? बिना चुनाव लड़े वे कई पदों पर कैसे काबिज हो गए?
इन्हीं तमाम सवालों के साथ बिधान पारुई ने ED दफ्तर का दरवाजा खटखटाया है।

























