विनीत गोयल, इंदिरा मुख़र्जी और अभिषेक गुप्ता हुए सस्पेंड
कोलकाता : आरजी कर घटना को लेकर अहम घोषणा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। आरजी कर घटना में मिस हैंडलिंग और रिश्वत देने के आरोपों में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, DC सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को सस्पेंड किया गया। सीएम ने कहा कि घटना की विभागीय जांच की जाएगी।
नवान्न में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि आरजी कर घटना को लेकर अहम् निर्णय सोमवार को बताये जायेंगे। मैंने मुख्य सचिव और गृह सचिव से घटना की जानकारी मांगी थी। उन्होंने एक फैक्ट फाइंडिंग का काम किया था जिसे देखते हुए हमने एक्शन लिया कि उस समय जो घटना हुई थी उसमें मिसहैंडलिंग, और विशेष कर सीनियर पुलिस अधिकारियों द्वारा जो करवाई की गयी, 2 पुलिस अधिकारियों ने रुपये देना चाहा था पीड़िता की मां को। इसकी जांच की जायेगी और तब तक दोनों पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जाता है। उन पर सिचुएशन की मिसहैंडलिंग और रिश्वत लेने का आरोप है। अधिकारियों के फ़ोन कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्स app कॉल भी निकाले जायेंगे।
CM ने कहा कि एक DC का प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यवहार और भाषा मीडिया के सामने अच्छा नहीं था. वो प्रवक्ता नहीं थे गृह विभाग के लेकिन उनके बयानों से महिला समाज को चोट लगी। इस मामले में और भी कई कदम उठाये जायेंगे।

























