डेवलपर और मस्तान सोना पप्पू के करीबी, ममता के ‘आशीर्वाद’ प्राप्त पूर्व ओसी शांतनु सिन्हा विश्वास ED दफ्तर पहुंचे
कोलकाता, 13 मई: डेवलपर और मस्तान सोना पप्पू के करीबी, तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद प्राप्त, कालीघाट थाने के पूर्व ओसी और वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास मंगलवार को ED दफ्तर पहुंचे।
ED की ओर से इससे पहले कई बार समन भेजा गया था, लेकिन वह समन से बचते रहे। सत्ता परिवर्तन के बाद ED के सख्त रुख को देखते हुए वह अपने वकील के साथ CGO कॉम्प्लेक्स स्थित ED दफ्तर पहुंचे।
शांतनु सिन्हा विश्वास पर पैसे लेकर अवैध कामों में मदद करने के गंभीर आरोप हैं। ED की जांच में सामने आया है कि दक्षिण कोलकाता इलाके में होने वाले अवैध निर्माण में वह मदद करते थे और अपना प्रभाव इस्तेमाल करते थे। आरोप है कि यह सब वह पैसे के बदले करते थे।
इन्हीं मामलों को लेकर आज ED उनसे पूछताछ कर रही है।

























