कोलकाता। प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहल पर अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं।जानकारी के मुताबिक अब मुख्यमंत्री के काफिले में केवल सुरक्षा के लिए जरूरी वाहनों को ही शामिल किया जाएगा। अनावश्यक गाड़ियों को हटाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीवीआईपी काफिलों में वाहनों की अत्यधिक संख्या कम करने के संदेश के बाद यह निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था आज से ही लागू हो सकती है।इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायकों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी है। खबर लिखे जाने तक 12 भाजपा विधायकों को शपथ दिलाई जा चुकी थी और प्रक्रिया जारी थी।विधानसभा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा में प्रवेश करते समय उन्होंने कहा, “बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर मैं अपनी यात्रा शुरू कर रहा हूं।”राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के इस फैसले को सादगी और प्रशासनिक खर्च में कटौती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

























