रखरखाव कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक; सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभावित रहेगा परिचालन
कोलकाता : मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ब्लू लाइन पर रखरखाव कार्य के कारण 13 सितंबर 2026 (रविवार) को गीतांजलि और कवि नजरुल मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इसके चलते शहीद खुदीराम और महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशनों के बीच सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार तक सामान्य सेवा
मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, रविवार को दक्षिणेश्वर से महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन के बीच सामान्य रूप से मेट्रो का परिचालन जारी रहेगा। यात्रियों को इस दौरान अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।
शाम 6:30 बजे के बाद पूरे ब्लू लाइन पर सेवा बहाल होने की उम्मीद
रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद शाम 6:30 बजे के बाद ब्लू लाइन पर पूरे मार्ग में मेट्रो सेवा सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम तक मेट्रो का परिचालन फिर से शुरू किया जाएगा। हालांकि, सेवा बहाली का समय अस्थायी है और कार्य की स्थिति के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।
मेट्रो प्रबंधन ने यात्रियों से रविवार को यात्रा से पहले प्रभावित मार्ग और सेवा समय को ध्यान में रखने की अपील की है।






























