पालिया : स्वर्गीय बेनी माधव राय जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक ग्राम पालिया में स्वास्थ्य जांच एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री उमेश राय ने सहभागिता कर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ग्रामीणों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में रक्त जांच, नेत्र जांच और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, आगामी शीत ऋतु को देखते हुए बुजुर्गों और जरूरतमंद स्वजनों के बीच कंबल भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान उमेश राय ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में आज जो कुछ भी है, उसमें बाबूजी के स्नेह, संस्कार, मार्गदर्शन और निःशर्त सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति में सेवा कार्य करना उनके लिए बेहद भावुक और आत्मीय अवसर है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी के आशीर्वाद और प्रेरणा से भविष्य में इस सेवा कार्य को और व्यापक एवं सुव्यवस्थित रूप दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा का लाभ पहुंच सके।






























