डॉ. मधुचंद्रा कर और मनोज टिग्गा को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में पश्चिम बंगाल को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। सबसे बड़ी खबर यह है कि डॉ. मधुचंद्रा कर को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में पश्चिम बंगाल से उनका नाम शामिल है।वहीं, अलीपुरद्वार के सांसद मनोज tiग्गा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे राष्ट्रीय संगठन में बंगाल की मौजूदगी और मजबूत हुई है।बंगाल के लिए क्यों अहम है यह नियुक्ति?पश्चिम बंगाल में BJP के संगठनात्मक विस्तार और राजनीतिक रणनीति के बीच राष्ट्रीय टीम में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना राज्य के लिहाज से बड़ा संकेत माना जा रहा है। खासकर डॉ. मधुचंद्रा कर का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनना और मनोज तिग्गा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होना बंगाल को पार्टी के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देता है।नई राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत पांडा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।BJP की नई राष्ट्रीय टीम की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
एक नजर नयी कमेटी पर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
- तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
- राम माधव — दिल्ली
- बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
- डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
- रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
- डॉ. भारती प्रवीण पवार — महाराष्ट्र
- सरदार मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
- लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
- प्रो. एम. नागराजा — कर्नाटक
- प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
- डॉ. मधुचंद्रा कर — पश्चिम बंगाल
- राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)
- बी.एल. संतोष — दिल्ली
- राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन)
- शिवप्रकाश — मुंबई
- सौदान सिंह — चंडीगढ़
- राष्ट्रीय महासचिव
- विनोद तावड़े — महाराष्ट्र
- सुनील बंसल — दिल्ली
- बिप्लब कुमार देब — त्रिपुरा
- स्मृति ईरानी — उत्तर प्रदेश
- डॉ. सतीश पूनिया — राजस्थान
- गजेंद्र पटेल — मध्य प्रदेश
- हरीश द्विवेदी — उत्तर प्रदेश
- संजय भाटिया — हरियाणा
- राष्ट्रीय सचिव
- कविता पाटीदार — मध्य प्रदेश
- के. सुरेंद्रन — केरल
- डॉ. भोला सिंह — उत्तर प्रदेश
- डॉ. प्रदीप वर्मा — झारखंड
- जगदीश ईश्वरभाई पटेल — गुजरात
- डॉ. संदीप पाठक — दिल्ली
- फांगनोन कोन्याक — नागालैंड
- संगीता यादव — उत्तर प्रदेश
- अनिल एंटनी — केरल
- डॉ. एम. वेंकटेशन — तमिलनाडु
- मनोज तिग्गा — पश्चिम बंगाल
- सिद्धार्थ शंभू — बिहार
- डॉ. स्वदेश सिंह — दिल्ली
- मृगांका देव बर्मन — असम
- रोहन गुप्ता — गुजरात
- जय प्रकाश — दिल्ली
- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
- पीयूष गोयल — महाराष्ट्र
- राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष
- राजेश मंगल — राजस्थान
- केंद्रीय कार्यालय प्रभारी
- तरुण चुग — पंजाब
- केंद्रीय कार्यालय सचिव
- महेंद्र पांडेय — उत्तराखंड
- नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर
- डॉ. संबित पात्रा — ओडिशा
- नॉर्थ-ईस्ट संयुक्त कोऑर्डिनेटर
- राजीव बब्बर — दिल्ली
- ऑल सेल्स कोऑर्डिनेटर
- विष्णु दत्त शर्मा — मध्य प्रदेश
- ऑल सेल्स संयुक्त कोऑर्डिनेटर
- रितुराज सिन्हा — बिहार
- विष्णु वर्धन रेड्डी — आंध्र प्रदेश
- विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष
- युवा मोर्चा: डॉ. हेमंत जोशी — गुजरात
- महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी — छत्तीसगढ़
- OBC मोर्चा: अमरपाल मौर्य — उत्तर प्रदेश
- किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर — मध्य प्रदेश
- SC मोर्चा: शिवेश कुमार राम — बिहार
- ST मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत — राजस्थान
- अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली — उत्तर प्रदेश
- मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
- मीडिया कन्वेनर:अनिल बलूनी — उत्तराखंड
- मीडिया को-कन्वेनर:आशीष उषा अग्रवाल — मध्य प्रदेश
- प्रदीप भंडारी — दिल्ली
- सिद्धार्थ यादव — दिल्ली
- सोशल मीडिया कन्वेनर:दीपक म्हस्के — छत्तीसगढ़
- सोशल मीडिया को-कन्वेनर:प्रीति गांधी — महाराष्ट्र
- शिवानंद द्विवेदी — दिल्ली
- आलोक भट्ट — उत्तराखंड
- अरुण यादव — हरियाणा






























