कोलकाता: कॉकरोच जनता पार्टी कोलकाता में भी कार्यक्रम कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सेंट्रल कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है। हालाँकि, इस संबंध में किसी तिथि या प्रोग्राम के प्रकार की जानकारी नहीं है। दिल्ली में कॉकरोचजनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यक्रम की सफलता को देखते हुएपार्टी देश के अन्य शहरों में भी इस तरह के प्रदर्शन करना चाहती है। इसी कड़ी में जल्द ही कोलकाता में भी ऐसा आयोजन हो सकता है।
कौन है आवेदक – ईमेल मैसेज में सीजेपी के नाम का उल्लेख है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि आवेदन करने वाला संगठन से जुड़ा है या नहीं।
क्या है कारण – विगत कुछ दिनों में, मुंबई या चेन्नई जैसे शहरों में सीजेपी आंदोलन के समर्थन में अनेक लोग सड़कों पर उतर आए। मुंबई में शिवाजी पार्क, चैत्य भूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन के सामने कार्यक्रम आयोजित किया गया था। हालांकि, मुंबई पुलिस का कहना है कि सभा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। चेन्नई टी नगर इलाके में भी इसी तरह की सभाएं आयोजित की गईं।
कौन हुआ शामिल – मुख्य रूप से इन सभाओं में अलग-अलग लोग शामिल हुए जिनमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों की संख्या अधिक रही।
क्या है मांग – पार्टी की तीन प्रमुख मांगें हैं, जिनमें नीट घोटाले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर हमले में शामिल लोगों की पहचान और जवाबदेही तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा माफी मांगना शामिल है।
सरकार की प्रतिक्रिया – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जेपी नड्डा ने इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन इसका राजनीतिकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ’
इधर, लगातार तीसरे दिन संसद का मानसून सत्र नीट प्रश्न लीक होने और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन और संसद भवन में कथित पुलिस दमन के कारण बाधित रहा।






























