जानें कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है कि गरज के साथ बारिश के बीच 30 -40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
कोलकाता में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होगी। इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में इस तरह की स्थिति रहेगी।
उत्तर बंगाल में कम रहेगा असर
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर बंगाल में कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा होगी,लेकिन इसका असर दक्षिण बंगाल की तुलना में कम रहेगा।
कैसा रहेगा दक्षिण बंगाल का मौसम
दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान है। सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल में इस तरह का मौसम रह सकता है। शनिवार से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बारिश में कमी आने का अनुमान है।
कैसी रहेगी उत्तर बंगाल के जिलों की स्थिति
बुधवार को दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कलिम्पोंग में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, दिनाजपुर और मालदा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। गुरुवार को सभी उत्तरी जिलों में मौसम एक जैसा ही रहेगा। शुक्रवार से किसी भी उत्तरी जिले में गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान नहीं है।
कोलकाता का तापमान
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कोलकाता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।






























