कोलकाता : शहीद दिवस की रैली में तृणमूल कांग्रेस के ऋतव्रत गुट ने कालीघाट तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और पार्टी की दुर्दशा के लिए ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतव्रत बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी ने चटर्जी आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया और ने ही इसे जारी किया।
क्या थी सिफारिश
जांच आयोग ने सिफारिश की थी कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। प्रत्येक घायल के परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएं। लेकिन, सरकार ने मृतकों के परिवार को मात्र 2 लाख रुपये और घायलों के परिवार को मात्र 15 हजार रुपये दिए। शहीद परिवारों के साथ यह व्यवहार धिक्कार जनक है।
गवाही देने तक नहीं गयीं
इतना ही नहीं पूर्व सीएम इस मामले में आयोग के समक्ष गवाही तक देने नहीं गयीं। इसका मकसद इस मामले में कुछ दोषी लोगों को बचाना था।
मात्र सूद से आते हैं 1000 करोड़ रुपये
ऋतव्रत ने कहा कि पार्टी फंड में मात्र सूद से 1000 करोड़ रुपये आते हैं। इनसे ही सहायता दी जा सकती है। फंड हाथ में आते ही हम प्रत्येक शहीद परिवार को हर महीने 10 हजार रुपये की सहायता देंगे।
पार्टी फंड का दुरुपयोग
उन्होंने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने पार्टी फंड का दुरुपयोग कर चार्टर्ड प्लेन व हेलीकाप्टर खरीदा,फिर उसी के इस्तेमाल के लिए पार्टी से किराया लिया।
शुभेंदु अधिकारी को दिया धन्यवाद
फिरहाद हकीम ने चटर्जी आयोग की रिपोर्ट जारी करने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उम्मी है कि सरकार शहीदों के परिवार के लोगों को मुआवजा देगी
तीन टुकड़ों में क्यों बंटी पार्टी
मदन मित्रा ने कहा कि अभिषेक के मोह में ममता बनर्जी गंधारी बन गयीं, जिनकी वजह से पार्टी तीन टकड़ों में बंट गयी। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी क्षमा मांग लें और स्वीकार लें कि उनकी वजह से पार्टी टूटी है तो हम साथ हो सकते हैं। उन्होंने हमें चुनौती है, गद्दार कहा है। हम उन्हें चुनौती देते हैं वे क्षमा मांग कर हमारे साथ आ जाएं।






























