67 लाख कार्डों की जांच शुरू
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के खाद्य एवं सहकारिता मंत्री अशोक कीर्तनीया ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार 6 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले लोगों को बीपीएल (BPL) राशन कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।मंत्री ने कहा कि इस संबंध में सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
राज्य में ऐसे करीब 67 लाख राशन कार्डों की पहचान की गई है, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो कार्डधारक पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करेंगे, उनके BPL राशन कार्ड निष्क्रिय (Deactivate) कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
एक राशन डीलर निलंबित
अशोक कीर्तनीया ने यह भी जानकारी दी कि अनियमितताओं के आरोप में एक राशन डीलर को निलंबित (Suspend) किया गया है। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।






























