11 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नियमों में होगा संशोधन
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार पंचायत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने बताया कि कल से राज्य के चार जोन में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में पंचायत सचिव, जिला परिषद और पंचायत सदस्य, चयनित जिला अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मंत्री दिलीप घोष ने बताया की VB-G RAM G का काम धीमी गति से चल रहा है जिसके लिए यह ट्रेनिंग दी जायेगी।
मंत्री ने कहा कि महकमा (सब-डिविजन) स्तर पर भी पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि पंचायत प्रशासन को अधिक मजबूत और दक्ष बनाया जा सके।मंत्री ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं, विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में भी प्रशिक्षण का आयोजन होगा, जहां विभिन्न जिलों से अधिकारियों और प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।दिलीप घोष ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों और जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जा सके।11 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारीपंचायत मंत्री ने कहा कि विभाग में करीब 11 हजार पद रिक्त हैं। इन पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए नियमों (Rule Amendment) में संशोधन किया जाएगा। संशोधन के बाद रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा, जिससे पंचायत व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाना है।






























