जल्द चलेगी दक्षिणेश्वर से कालीघाट तक
सर्वे के लिए RITES ने माँगा 45 दिनों का समय
ओजस मीडिया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ट्राम के दिन बहुरेंगे। 2 ऐतिहासिक मंदिरों को ट्राम एक- दूसरे से जोड़ेगी जिससे ट्राम के दिन वापस लौटने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस बारे में राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने विधानसभा में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसे लेकर RITES की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है जिसके लिए 45 दिनों का समय माँगा गया है. उन्होंने बताया कि सिंगापुर में एक आइलैंड के तर्ज पर इसे बनाया जायेगा। कालीघाट से दक्षिणेश्वर तक लगभग 14 किमी तक चलायी जायेगी।
पुराने रूट को किया जाएगा चालू
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बताया कि बंद हो चुकी पुरानी ट्राम रूट को दुबारा चालु किया जाएगा। जिन ट्राम रूट पर बिटुमिन लगा दिए गए हैं, उन्हें भी वापस ठीक किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि 37 बंद ट्राम रूट को पुनः चालू किया जाएगा जो लगभग 67 किमी है.
ट्राम डिपो को किया जाएगा विकसित
मंत्री ने बताया कि जो भी ट्राम डिपो निजी कंपनियों को दे दिए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्हें PPP मॉडल में विकसित किया जाएगा जहाँ लाउन्ज से लेकर बेहतर वाशरूम और तमाम आधुनिक सुविधाएं रहेंगी।
विधानसभा में यह कहा मंत्री ने
52.9% महिलाओं ने अब तक बसों में यात्रा की है. 1 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होते, लेकिन पिछली सरकार का काफी काम हमें करना पड़ रहा है. टोटो और ऑटो की मनमानी चल रही है. टोटो की मनमानी काफी अधिक है. बगैर परमिट के ऑटो और टोटो चल रहे हैं. इस कारण सरकार को राजस्व नुकसान झेलना पड़ रहा है. हम लोग 3000 बसें चलाएंगे। मंत्री ने ड्राइवर्स की कमी पर भी बताया और कहा कि ड्राइवर नहीं मिल रहे हैं जिस कारण बसें चलाने में समस्या हो रही है.































