फैशन शो बना आकर्षण का केंद्र
कोलकाता : राखी पर्व से पहले कोलकाता और आसपास के लोगों के लिए ‘प्री राखी प्रीमियम फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 17 से 19 जुलाई 2026 तक डिविनिटी पवेलियन (Divinity Pavilion) में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी का समय प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रखा गया है।इस प्रदर्शनी में फैशन, लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडलूम, गिफ्ट आइटम और अन्य स्थानीय उत्पादों की बड़ी श्रृंखला उपलब्ध है। आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें।कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनेता सौरभ हरयाणवी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां और फैशन से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण 18 जुलाई की शाम को आयोजित फैशन शो रहा। फैशन शो में बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता सौरव हरयाणवी, सोशल एक्टिविस्ट नैना मोरे और शीतल दस्सानी (जैन) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचकर खरीदारी करें, स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करें और राखी पर्व से पहले नए फैशन ट्रेंड्स का आनंद लें।






























