कोलकाता: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET UG 2026 के परिणामों में एलन करियर इंस्टीट्यूट, कोलकाता के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के 3 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) टॉप-1000 में और 5 छात्रों ने टॉप-1600 में स्थान प्राप्त किया है।
एलन कोलकाता के सेंटर हेड देबाशीष सान्याल ने बताया कि संस्थान ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी सफलता की परंपरा कायम रखी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।
एलन कोलकाता के प्रमुख सफल छात्र
अरित्रा कुमार चक्रवर्ती – 680 अंक, AIR 284
राजन्या दिंदा – 659 अंक, AIR 940
संपूर्णा घोष – 658 अंक, AIR 981
अनिर्बान दत्ता – 650 अंक, AIR 1404
नंदिनी मल – 649 अंक, AIR 1532
राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन का दबदबा
NEET UG 2026 के राष्ट्रीय परिणामों में भी एलन करियर इंस्टीट्यूट का प्रदर्शन शानदार रहा। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार:
टॉप-10 में 5 छात्र
टॉप-100 में 43 छात्र
आर्यन गुप्ता ने 715/720 अंक के साथ AIR-1, जबकि पंशुल बंसल ने समान अंक प्राप्त कर AIR-2 हासिल किया। इसके अलावा आयुष भालोटिया ने AIR-4, आर्यन दुबे ने AIR-7 और गौरव सिंह ने AIR-9 प्राप्त किया।
एलन के CEO नितिन कुकरेजा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि अब तक के विश्लेषण के अनुसार टॉप-100 में एलन के 43 छात्र शामिल हैं, जिनमें क्लासरूम, डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (DLP) और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ के विद्यार्थी भी शामिल हैं।






























