‘भाइपोबाबू’ और ‘पुष्पा’ पर तीखा निशाना, पुलिस को कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट जांचने का निर्देश
कोलकाता : Suvendu Adhikari ने फलता की जनसभा से विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए Abhishek Banerjee पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाइपोबाबू” के खिलाफ मिली शिकायतों पर कार्रवाई होगी और इलाके में किसी भी गुंडे को नहीं रहने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कोलकाता नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार “भाइपोबाबू” की कोलकाता में 24 संपत्तियां हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा,
“खाता-कलम लेकर बैठिए, जितनी शिकायतें हुई हैं उन पर कार्रवाई कीजिए। कोई गुंडा इलाके में नहीं रहेगा।”
“कहां है पुष्पा?”
सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने जहांगीर शेख पर तंज कसते हुए कहा,
“वो डकैत कहां है, पुष्पा या जो भी नाम है। चुनाव के दौरान जितनी शिकायतें की थीं, सबकी जांच होगी। गुंडागर्दी नहीं करने देंगे।”
उन्होंने 2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा का भी जिक्र किया और कहा कि मानवाधिकार आयोग ने 19 लोगों को “नोटोरियस क्रिमिनल” घोषित किया था। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि उन मामलों में भी कार्रवाई होगी।
पुलिस को कॉल रिकॉर्ड और चैट जमा करने का आदेश
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि डायमंड हार्बर और फलता क्षेत्र में लोगों पर अत्याचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट जमा करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा,
“जो लोग पहले के शासन में सबूत मिटाने और रिश्वत देने में शामिल थे, उन्हें सस्पेंड किया गया है। यहां भी किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।”
फलता के लिए विशेष विकास पैकेज
सभा में मुख्यमंत्री ने फलता के लिए स्पेशल डेवलपमेंट पैकेज देने की घोषणा भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में कई लोग स्वतंत्र रूप से वोट नहीं दे पाए।
BJP उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन
मुख्यमंत्री ने आगामी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार Debanshu Panda के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ जीत नहीं, बल्कि एक लाख वोटों से जीत सुनिश्चित करनी होगी।
सभा के अंत में उन्होंने कहा,
“हम नहीं कहते कि चार तारीख के बाद डीजे बजेगा। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विजय यात्रा निकालने की बात करती है।”

























