चुनाव परिणाम के दिन तिलजला हिंसा मामले में दर्ज हुई थी FIR
कोलकाता : Javed Khan ने गुरुवार को अलीपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन तिलजला इलाके में हुई हिंसा के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
सूत्रों के अनुसार, 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद तिलजला क्षेत्र में तनाव और हिंसा की घटनाएं हुई थीं। यह इलाका जावेद खान के विधानसभा क्षेत्र कसबा के अंतर्गत आता है। इस मामले में जावेद खान समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाकी नौ आरोपी पहले ही अदालत में सरेंडर कर जमानत ले चुके हैं। गुरुवार को जावेद भी एसीजेएम अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
इसी बीच, हथियार कानून से जुड़े एक अन्य मामले में बुधवार को Mala Roy ने भी अदालत में आत्मसमर्पण किया। उनके और उनके पुत्र निर्वाण राय के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने दोनों को 1500 रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी।
भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया था कि चुनाव परिणाम वाले दिन शाम को माला राय ने हथियार दिखाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की थी। हालांकि माला राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है।

























