सीएम में कहा: किसी को नहीं छोड़ा जाएगा, दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा
बारुईपुर: बारुईपुर फिर से सुलग रहा है। इसबीच सीएम शुभेंदु अधिकारी आज बारूईपुर जा रहे हैं। इस बार एक और घटना से हालात बिगड़ गये। साउथ 24 परगना के बारुईपुर में फुटबॉल मैच को लेकर हुए झगड़े और फिर एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप सामने आए हैं। गंभीर आरोप लगे हैं। लोकल सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को बारुईपुर के फुलतला इलाके में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दो टीमों के बीच झगड़ा हुआ था। दावा है कि सोमवार को हारने वाली टीम के कुछ लोगों ने जीतने वाली टीम के दो लोगों को समझौते की बात करने के लिए बुलाया था। यहीं से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। आरोप है कि जीतने वाली टीम के एक खिलाड़ी पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद नाबालिग को बचाकर बारुईपुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, नाबालिग की मौत की खबर फैलते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। हंगामा करने वालों ने आरोपी होने के शक में तीन लोगों को पकड़ लिया। खबर मिलने पर पुलिस ने हॉस्पिटल परिसर से तीन लोगों को बचाया और हॉस्पिटल के पुलिस कैंप में ले गई। इससे हालात और बिगड़ गए। गुस्से में भीड़ ने पुलिस कैंप में तोड़फोड़ की। सड़कें ब्लॉक कर दी गईं। हालात को कंट्रोल करने के लिए पुलिस और सेंट्रल फोर्स हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा।




























