कोलकाता : न्यूटाउन के स्वामीजी नगर दो नंबर गली में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृत युवक का नाम सौरभ विश्वास है। वह न्यूटाउन के आदर्श पल्ली इलाके का रहने वाला है।आज सुबह-सुबह इलाके के लोगों ने सड़क किनारे उस युवक का शव पड़ा हुआ देखा। घटना को देखते ही तुरंत इकोपार्क थाने को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही इकोपार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यह हत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसकी जांच इकोपार्क थाना पुलिस कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।उसके रहने की जगह का पता नहीं चल पाया है। वह लगभग 30 साल का था और उसके शरीर पर कई टैटू बने हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV फुटेज की जांच की है।
सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में एक युवक शव को उस इलाके में लाते, उसे फेंकते और फिर भागते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ जांचकर्ताओं का मानना है कि स्वामीजीनगर इलाके में शव को फेंकने से पहले उस व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई थी।





























