कोलकाता : मारवाड़ी बिजनेस एंड सोशल कम्युनिटी (एमबीएससी) की ओर से महानगर स्थित आईटीसी रॉयल बंगाल में “मारवाड़ी कारोबारी पंचायत” का आयोजन किया गया। बिजनेस फोरम में मारवाड़ी उद्यमियों, व्यवसायियों और प्रतिष्ठित कारोबारी हस्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार, नेटवर्किंग और आपसी व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य, प्रतिभागी और बिजनेस एंटरप्रेन्योर्स शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से परिचय करने के साथ ही व्यावसायिक संवाद किया। कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों में अधिकांश प्रतिभागियों द्वारा एमबीएससी की सदस्यता के लिए पंजीयन कराया जाना रहा।
कार्यक्रम में शहर की कई प्रतिष्ठित कारोबारी हस्तियों की मौजूदगी भी रही। इनमें रतन अग्रवाल, ममता बिनानी, मनीष जालान, पवन द्रोलिया, बिनोद केडिया, अनिल के. चानानी और विवेक गुप्ता शामिल रहे। इन कारोबारी हस्तियों ने कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों के साथ संवाद किया और अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।
आयोजन की सफलता में एमबीएससी की फाउंडर वंदना अग्रवाल के नेतृत्व के साथ कमिटी मेंबर्स विवेक कनोडिया, नवीन बिहानी एवं उदित सुरेका का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं सदस्य सुशील कोठारी, संजय अग्रवाल, करुणा सराफ, विकास अग्रवाल, सौरव सुरेका, प्रियंका झुनझुनवाला एवं रिची मोरे ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान एमबीएससी की आगामी विस्तार योजनाओं की भी जानकारी दी गई। संगठन कोलकाता से आगे रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर और सिलीगुड़ी सहित देश के अन्य शहरों में अपने चैप्टर्स और नेटवर्क का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इसके साथ ही संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना भी सामने रखी गई। एमबीएससी की योजना दुबई में अपने चैप्टर्स शुरू करने की है। इसके माध्यम से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बसे मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर्स को बिजनेस एंड सोशल नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।































