- उगाही और बीजेपी कार्यकर्ता के हत्या में शामिल रहने का है आरोप
कोलकाता : बिधाननगर कॉरपोरेशन के 7 नंबर वार्ड के पार्षद और पूर्व मेयर परिषद सदस्य देबराज चक्रवर्ती को बागुईआटी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गए थे, लेकिन जज ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद आज बागुईआटी थाने की पुलिस ने देबराज चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।
उनके खिलाफ उगाही समेत कई आरोप हैं। इसके साथ ही 2021 के चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला भी उन पर दर्ज है।
देवराज चक्रवर्ती को बिधाननगर पुलिस ने पुरुलिया जिले के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है





























