बिहार-यूपी और बंगाल से जुटे समर्थक
कोलकाता: बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव एवं राज्यमंत्री अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह के कोलकाता आगमन पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में सभी धर्मों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।पटना से कोलकाता पहुंचने के दौरान कई रेलवे स्टेशनों पर समर्थकों ने छोटू सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। आसनसोल में पप्पू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। छोटू सिंह गत शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे और तीन दिनों की कोलकाता यात्रा के बाद मंगलवार को वापस लौट गए.
नीतीश कुमार के विकास कार्यों का किया उल्लेख
कोलकाता में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने एनडीए का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि कोलकाता प्रवास के दौरान वे तीन दिनों तक अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से मुलाकात करेंगे तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करेंगे।
सभी वर्गों की रही भागीदारी
स्वागत समारोह में बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद इंतजार, बंगाल के युवा भाजपा नेता विशाल खटीक, समाजसेवी लक्की भाई सहित नाज नीन बेगम, नुसरत परवीन, इलरखा सहित बानो, तन्नी, बबलू, सोनू, बाल बाबू, सुरेंद्र सिंह और परवीन समेत कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।समारोह के दौरान मोहम्मद इंतजार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि जनसेवा, संगठन और आपसी सहयोग की भावना को आगे भी इसी तरह मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने की अपील की।
छोटू सिंह ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने स्वागत समारोह को सफल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।





























