कोलकाता : दि कलकत्ता इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन (CETA) की ओर से 17 नवंबर 2026 को कोलकाता के मायरा बैंक्वेट में भव्य दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीपावली के उल्लास और उत्सव के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों, अतिथियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र गोयल (लुमिनो) मुख्य अतिथि तथा श्री धर्मेन्द्र डागा (प्रीमियर पावर प्रोडक्ट) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत CETA के अध्यक्ष श्री जी. डी. बागड़ी द्वारा सभी अतिथियों और सदस्यों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री जी. डी. बागड़ी ने मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र गोयल को पारंपरिक माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, श्री अमित झुनझुनवाला और श्री जितेन्द्र बैद ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान प्रकट किया। उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश तोषनीवाल ने विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेन्द्र डागा का माला पहनाकर स्वागत किया। संयोजक श्री मयंक राठी और श्री मिनेष ठकरार ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र गोयल और विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेन्द्र डागा ने उपस्थित सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
समारोह में CAIT के श्री सुभाष अग्रवाल, CWBTA के अध्यक्ष श्री सुशील पोद्दार, CEDA के अध्यक्ष श्री अभिषेक वर्मा के अलावा CETA के पूर्व अध्यक्षों और पूर्व सचिवों की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सांस्कृतिक आकर्षण ‘गाओ ना इंडिया’ की ओर से प्रस्तुत भजनों का मनमोहक कार्यक्रम रहा। भक्ति संगीत की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित लोगों ने इसका आनंद लिया।
यह दीपावली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सौहार्द, एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। सदस्यों और उनके परिवारों की अच्छी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय कुमार सिंघी ने किया। वहीं, धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश तोषनीवाल ने प्रस्तुत किया।
समारोह को सफल बनाने में संयोजक श्री मयंक राठी, कोषाध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, श्री आलोक डागा, श्री रजत गोयल और श्री गौतम बेगानी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी श्री बृजेश लड्ढा ने प्रदान की।
































