कोलकाता के व्यवसायी से ‘ बिश्नोई गिरोह ‘ द्वारा फिरौती के मांग की पहली शिकायत
कोलकाता : कोलकाता के एक व्यवसायी से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। भवानीपुर के शरत बोस रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स की ग्यारहवीं मंजिल पर रहने वाले एक व्यवसायी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले सदस्यों से धमकियां और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिलने का आरोप लगाया है। खबर मिलने के बाद पुलिस ने कई एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बार-बार कॉल और वॉयस मैसेज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि, शिकायतक करने वाले व्यवसायी के पास गत 30 जून से अज्ञात लोगों से बार-बार कॉल और वॉयस मैसेज आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से कॉल करने वालों ने खुद को जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई का सहयोगी बताया और व्यवसायी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपये के मांग की है।





























