कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने गुरुवार को विधानसभा में बाबा बागेश्वर के अपमान का मुद्दा उठाते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर का अपमान करने वालों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विधानसभा में मुख्यमंत्री ने भगवा के अपमान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने चीफ व्हिप अखरुज्जमान का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भगवा का अपमान करने की कोशिश की। हालांकि, स्पीकर द्वारा उनके बयान को एक्सपंज किए जाने पर मुख्यमंत्री ने स्पीकर को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा का अपमान करने से पहले पांच बार सोचना चाहिए। उन्होंने बाबा बागेश्वर के खिलाफ थाने में शिकायत किए जाने का भी जिक्र किया।
भवानीपुर थाने के सामने तस्वीरें लेने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “तुष्टिकरण की राजनीति बहुत हो चुकी है। अब छोड़ने की जगह नहीं है।”






























