कोलकाता: छठ महापर्व की पूर्व संध्या पर भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 63 (नया वार्ड संख्या 84) के सदर स्ट्रीट इलाके में छठ व्रतधारियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया गया। भवानीपुर विधायक एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रेरणा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया
इस दौरान छठ व्रत करने वाली महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसमें सूप, साड़ी, अगरबत्ती, माचिस, खाजा, नारियल, गेहूं का आटा, सिंदूर सहित अन्य पूजन सामग्री शामिल थी। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतधारियों की सहायता करना और लोक आस्था के इस महापर्व में सहभागी बनना है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की भागीदारी
कार्यक्रम में राजा मल्लिक, सुशील सिंह, राजेश ओझा, मनोज चौबे, गोपाल मुंद्रा, धीरज महतो, रश्मि मल्लिक, विंध्याचल मिश्रा, बी. कृष्णा, रितेश जायसवाल, राहुल खान, किशोर आडवाणी, शालिनी मल्लिक और नताशा मल्लिक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा नवीन मिश्रा, प्रदेश सह-संयोजक, स्वच्छ भारत अभियान, पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य समिति ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्थानीय निवासियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से व्रतधारियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।































