बेंगलुरु : बेंगलुरु में ऑनलाइन डेटिंग ऐप से हुई दोस्ती एक बड़ी लूट में बदल गई। एक व्यक्ति ने डेटिंग ऐप पर मिली महिला को घर बुलाया, जो बाद में ट्रांसजेंडर निकली और घर से 20 लाख रुपये के सोने के गहने लेकर फरार हो गई।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 22 अक्टूबर को चंद्रा लेआउट इलाके के एक घर में हुई।पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घर के मालिक और उनकी पत्नी शहर से बाहर गए हुए थे। उन्होंने घर की चाबियां वहीं रहने वाले अपने एक दोस्त को दे रखी थीं, ताकि वह घर का ध्यान रख सके।इसी दौरान दोस्त ने कथित तौर पर एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला से संपर्क किया। बातचीत के बाद उसने महिला को उसी घर में बुला लिया, जिसकी चाबी उसके पास थी।आरोप है कि घर आने के बाद वह महिला दोस्त निकला किन्नर/ट्रांसजेंडर और उसने मौका देखकर घर में रखे 20 लाख रुपये कीमत के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गया ।
घर के मालिक जब वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत चंद्रा लेआउट थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डेटिंग ऐप की प्रोफाइल और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।































