कोलकाता; प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड आर. आर. अग्रवाल ज्वेलर्स को वर्ष 2025-26 के लिए ‘बेस्ट ज्वेलरी बिजनेस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान एक भव्य एवं रंगारंग समारोह के दौरान आईटीसी सोनार होटल के प्रांगण में बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल द्वारा प्रदान किया गया।
रिटेल ज्वेलरी के क्षेत्र में आर. आर. अग्रवाल ज्वेलर्स एक जाना-पहचाना और विश्वसनीय नाम है। यहां ग्राहकों को सभी प्रकार की रियल ज्वेलरी की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती है। कंपनी अपनी विविधता, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के लिए विशेष पहचान रखती है।
वर्तमान में आर. आर. अग्रवाल ज्वेलर्स के छह शोरूम हैं, जिनमें तीन कोलकाता में तथा एक-एक जयपुर, सिलीगुड़ी और राउरकेला में स्थित है। कंपनी का प्रसिद्ध स्लोगन “रिश्ता भरोसे का” उसकी कार्यशैली और ग्राहक सेवा का आधार रहा है।
कंपनी पिछले लगभग 50 वर्षों से अपने ग्राहकों की सेवा कर रही है और आज तीन पीढ़ियां मिलकर कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। लगभग 150 कर्मचारियों की समर्पित टीम के साथ कंपनी ने ग्राहकों के साथ विश्वास और मजबूत रिश्ते कायम किए हैं।
कंपनी के फाउंडर श्री रतनलाल अग्रवाल, डायरेक्टर श्री रेवती रमण अग्रवाल तथा श्री ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही आर. आर. अग्रवाल ज्वेलर्स की सबसे बड़ी पूंजी है। “रिश्ता भरोसे का” के सिद्धांत को कायम रखते हुए कंपनी भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, अधिक वैरायटी और विश्वसनीय सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख शहरों में भी नए शोरूम खोलकर कारोबार का विस्तार करने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य अपनी विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा की परंपरा को नए शहरों तक पहुंचाना है।





























