पार्टी कर्मियों का एक हिस्सा है जबरन वसूली में शामिल
कोलकाता: शमिक भट्टाचार्य ने राजारहाट में खड़गपुर IIT कैंपस के इवेंट में पार्टी के सभी सदस्यों को चेतावनी दी है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने माना कि पार्टी का एक हिस्सा जबरन वसूली में शामिल है। उन्होंने कहा की सरकार बने सिर्फ 2 महीने हुए हैं, मैं यह नहीं कह सकता कि सब कुछ ठीक हो गया है, हमारे मुख्यमंत्री सही दिशा में कम कर रहे हैं तथा तोलाबाजी पर भी अंकुश लगेगा ।
शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘अगर मैं कहता हूं कि मैं सारी जबरन वसूली रोक पाया हूं, तो मैं गलत कह रहा हूं। गड़बड़ियां हैं, आसानी से पैसा कमाने का एक सिंडिकेट बन गया है। कोई 4 घंटे में रूलिंग पार्टी में शामिल हो गया है। मेरी पार्टी में कुछ लोगों के मन में कुछ ख्वाहिशें छिपी थीं। जो अब तक पूरी नहीं हुई थीं, वे सामने आ गई हैं।’
BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘अगर आप इससे इनकार करते हैं, तो यह झूठ होगा, लेकिन हम इसे कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री इस सब को सख्ती से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, व्यापार तक… कुछ लोग हर जगह घुसने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग राजनीतिक झंडे लेकर घुसने की कोशिश कर रहे हैं…’। उन्होंने कहा, ‘आज हम 208 हैं, अगर हम इसी बॉडी लैंग्वेज के साथ नीचे गए तो नतीजे खतरनाक होंगे। क्योंकि दिशा बदलने में समय नहीं लगता। सभी मोनोपॉली गिर जाती हैं। हमें अपनी पार्टी को याद रखना होगा। और जो लोग हाल ही में हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। अचानक उन्हें कुछ नया पाने का ख्याल आया है उन सभी को सावधान रहना चाहिए।’






























