इलाके में भारी तनाव
कोलकाता/हावड़ा: हावड़ा-अमता रोड के बांकड़ा कब्रपाड़ा इलाके में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय टोटो चालक शेख आमिर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर टोटो से जा टकराया और उसे बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो चालक शेख आमिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान ट्रेलर चालक वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बांकड़ा फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ यातायात सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।






























