NCP(I) के सांसदों ने पीएम के साथ किया नाश्ता
नई दिल्ली : NCP(I) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर नाश्ता किया। शुक्रवार सुबह सुदीप बंद्योपाध्याय और काकोली घोष दस्तीदार, NDA के अन्य सांसदों के साथ, 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। वहां उन्होंने मोदी से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सांसदों को कई सुझाव भी दिए।
असहमति जताने वाले तीन संसद भी पहुंचे
शुक्रवार को NCPI के दूसरे सांसदों के साथ-साथ ‘असहमति’ जताने वाले तीन सांसदों-अबू ताहिर, खलीलु्र रहमान और यूसुफ पठानने भी प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे। मुर्शिदाबाद के अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले ये तीनों सांसद पिछले कुछ दिनों से कह रहे थे कि वे BJP या सत्ताधारी NDA गठबंधन में शामिल नहीं हो सकते। ये तीनों गत मंगलवार को दिल्ली में हुई NDA सांसदों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद ऐसी अटकलें लगने लगीं कि वे शायद तृणमूल में वापस लौट सकते हैं।इस माहौल में, तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले तीन सांसदों ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में दो अन्य सांसद, शताब्दी रॉय और असित माल भी मौजूद थे।
पीएम ने क्या दी सलाह
मुर्शिदाबाद के सांसद अबू ताहिर ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल, और खासकर मुर्शिदाबाद के अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य में अल्पसंख्यक कई तरह से उत्पीड़न और अभाव का सामना कर रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस मामले से अवगत करा दिया है।
प्रधानमंत्री के साथ नाश्ते पर हुई बैठक के बाद, सांसदों ने बताया कि उन्होंने उन्हें अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में और अधिक काम करने की सलाह दी और स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
सुदीप ने कहा
उत्तर कोलकाता के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के विकास पर ज़ोर देते हैं। उन्होंने 40 साल से ज़्यादा उम्र के सांसदों को अपनी शारीरिक सेहत बनाए रखने के लिए योग करने की सलाह भी दी।
आत्मीयता से बातचीत की
बीरभूम की सांसद शताब्दी ने कहा, प्रधानमंत्री ने हम सभी से बहुत आत्मीयता से और अनौपचारिक रूप से बातचीत की। उन्होंने सभी से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर विकास कार्य करने को कहा।
लगन से काम से काम करें
हुगली की सांसद रचना बनर्जी ने कहा,”प्रधानमंत्री ने हमें लगन से काम करने के लिए कहा। हमारा लक्ष्य देश को आगे ले जाना और राष्ट्र के लिए काम करना है।”
शुक्रवार सुबह, NCPI के सांसदों ने सबसे पहले BJP के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद तावड़े के आवास का दौरा किया। वहाँ से वे बस से प्रधानमंत्री के आवास पहुंचे।






























