मछुआ बाजार में चलाया सफाई अभियान
कोलकाता: उत्तर कोलकाता के वार्ड नंबर 41 के अंतर्गत बर्मन स्ट्रीट और मछुआ बाजार इलाके में भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा नेता कमलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई की और स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
मछुआ बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मछुआ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और अपने आसपास के इलाके को साफ रखने में सहयोग करें।
आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था।
‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का दिया संदेश
भाजपा की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संदेश से प्रेरणा लेकर इस अभियान का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी बढ़ाना जरूरी है और इसके लिए मोहल्ला स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घर, दुकान और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हुए शामिल
इस स्वच्छता अभियान में वार्ड 41 के संयोजक बिमल झा, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आनंद पासवान, किशन शर्मा, माइनॉरिटी मोर्चा के जिला महामंत्री करीम खान, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री हरेराम महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदीप तोदी, मानव शर्मा, जिला एसटी मोर्चा सचिव मुकेश सोनकर, पिंटू राय, संजय उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, गोविंदजी, पंकज सिंह, नितेश और राहुल सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।































