नवयुवक नागरिक संघ के आयोजन में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी हुए शामिल
कोलकाता : नवयुवक नागरिक संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गणपति जन्मोत्सव का शुभारंभ सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, दुकानदार और संस्था के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 45 के पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता संतोष पाठक, चौरंगी मंडल के भाजपा अध्यक्ष कमलजीत पांडे, संस्था के अध्यक्ष उमाकांत अग्रवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष कुशल पांडे तथा संस्था के मार्गदर्शक राजेश राठी और मिनेश ठक्कर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर हरेश मिश्रा, मनोज सिंह, भोला यादव, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, अरविंद दास और चंद्रेश मेघानी समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
संस्था के पदाधिकारी और सदस्य भी रहे मौजूद
समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, रंजीत सिंह, ओम प्रकाश शॉ और राजकुमार जायसवाल, सचिव मुन्ना पांडे के अलावा मनोज ओझा, सतेंद्र सिंह और मोहन पांडे सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन में मंटू शॉ, रोशन शॉ, सर्वेश सिंह, चंदन शॉ और सोनू पटेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भी सहभागिता की। गणपति जन्मोत्सव के शुभारंभ के साथ ही इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।
अतिथियों का सम्मान, सुख-समृद्धि की कामना
कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का संस्था के महामंत्री पवन पांडे ने सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की।
तीन दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
नवयुवक नागरिक संघ के अनुसार, तीन दिवसीय गणपति जन्मोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आने वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ उत्सव को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!































